कर्नाटक

CM हिमंता बिस्वा ने किया बेंगलुरु में असम भवन के प्रस्तावित स्थल का दौरा

Kunti Dhruw
31 Oct 2021 3:28 PM GMT
CM हिमंता बिस्वा ने किया बेंगलुरु में असम भवन के प्रस्तावित स्थल का दौरा
x
असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने बेंगलुरु में असम भवन के प्रस्तावित स्थल का दौरा किया है।

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा (Assam CM Dr. Himanta Biswa Sarma) ने बेंगलुरु में असम भवन के प्रस्तावित स्थल का दौरा किया है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ परियोजना पर गहराई से चर्चा की और उन्हें जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के लिए आवश्यक अनुमोदन प्राप्त करने के लिए बेंगलुरु विकास प्राधिकरण (BDA) के साथ समन्वय करने का निर्देश दिया।

इससे पहले अगस्त के महीने में, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (CM Himanta Biswa) ने नई दिल्ली और कोलकाता में प्रस्तावित अतिरिक्त असम भवनों के निर्माण का जायजा लिया। मुख्यमंत्री सरमा ने जनता भवन में अपने कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD), PWD और अन्य विभागों के प्रमुखों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की।

इन सबके अलावा नई दिल्ली और कोलकाता में प्रस्तावित असम भवन की प्रगति की समीक्षा के अलावा ने चंडीगढ़, पुडुचेरी और हैदराबाद में असम के नए सदनों (Assam houses) की स्थापना के लिए भी चर्चा की। बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री सरमा (CM Himanta) ने PWD (भवन) को नई दिल्ली के द्वारका में प्रस्तावित असम भवन और कोलकाता के रसेल स्ट्रीट में असम हाउस का निर्माण शुरू करने और उन्हें निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि द्वारका, नई दिल्ली में प्रस्तावित असम भवन रोगियों और छात्रों की जरूरतों के लिए समर्पित होना चाहिए।


Next Story