कर्नाटक

बेंगलुरु के 'आर्ट ऑफ लिविंग' आश्रम में छठ पूजा, 7 हजार श्रद्धालु हुए शामिल

jantaserishta.com
16 Nov 2026 10:01 AM IST
बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में छठ पूजा, 7 हजार श्रद्धालु हुए शामिल
x
बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरू में 'आर्ट ऑफ लिविंग' इंटरनेशनल सेंटर ने 'गुरु पादुका वनम' में छठ पूजा का आयोजन किया, जिसमें लगभग 7,000 श्रद्धालु शामिल हुए। इस आयोजन में बेंगलुरु, कर्नाटक के विभिन्न जिलों, तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों से लोग शामिल हुए। यह उन परिवारों के लिए 'घर से दूर एक घर' जैसा रहा, जो इस त्योहार के लिए बिहार या पूर्वी भारत के अन्य हिस्सों में नहीं जा सके थे।
एक बयान में कहा गया कि वैश्विक आध्यात्मिक गुरु और मानवतावादी, गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर की ओर से 2018 में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य बेंगलुरु में रह रहे बिहार के लोगों को त्योहार के दौरान घर जाने की कठिनाइयों का सामना किए बिना छठ पूजा मनाने में मदद करना था। एक छोटी सी सामुदायिक पहल के रूप में शुरू हुआ यह आयोजन अब एक बड़े वार्षिक उत्सव का रूप ले चुका है, विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के बाद इसका विस्तार हुआ है।
इस उत्सव में पारंपरिक 'संध्या अर्घ्य' और 'ऊषा अर्घ्य' दिए गए। 'गुरु पादुका वनम' को एक विशेष अनुष्ठान घाट में बदल दिया गया था, जहां जलाशय को पवित्र करने के लिए गंगोत्री (गौमुख) और नर्मदा नदी से जल लाया गया था।
सूर्य को अर्घ्य देने के महत्व पर गुरुदेव ने कहा, "जल प्रेम का प्रतीक है। वास्तव में, संस्कृत में यह प्रेम का ही पर्याय है। 'आप' का अर्थ जल है और इसका अर्थ प्रेम भी होता है। इसलिए, केवल जल अर्पित करना महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि सूर्य के साथ जुड़ाव महसूस करना महत्वपूर्ण है।"
पटना के प्रसिद्ध लोक गायक सत्येंद्र कुमार ने दोनों दिन संगीतमय सत्संग का संचालन किया, जिससे बिहार की सांस्कृतिक परंपराएं और लोक संगीत इस आयोजन में जीवंत हो उठे। उत्सव के दौरान 'पारन प्रसाद' और पारंपरिक 'ठेकुआ' का वितरण भी किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story