कर्नाटक

Bengaluru: आग की घटना में दुकान जलकर खाक

Admindelhi1
25 Feb 2026 7:46 PM IST
Bengaluru: आग की घटना में दुकान जलकर खाक
x

बेंगलुरु: शहर के चिक्कपेटे मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक सजावटी सामान की दुकान में शॉर्ट सर्किट से बुधवार सुबह भीषण आग लग गई।दमकल कर्मियाें ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में काेई हताहत नहीं हुआ है लेकिन लाखाें रुपये का नुकसान हाेने की खबर है।

जानकारी के अनुसार विद्युत शॉर्ट सर्किट के चलते सजावटी सामान की दुकान में आग भड़क उठी, जिससे दुकान में रखे लाखों रुपये मूल्य के सामान जलकर खाक हो गए। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। एक घंटे तक लगातार प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि आग लगने से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Next Story