
Karnataka कर्नाटक : होसकोटे में शनिवार को एक ऐसी घटना घटी, जिसमें चोरों ने गैस कटर से एटीएम मशीन को काट दिया और एटीएम में रखे लाखों रुपये लेकर फरार हो गए।
यह घटना शनिवार सुबह करीब 3 बजे होसकोटे के सुलीबेले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में हुई।
आंध्र प्रदेश के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली कार में सवार होकर आए लुटेरों ने कार से गैस कटर का इस्तेमाल कर एटीएम मशीन को काटा और उसमें से 10 लाख रुपये से ज्यादा लूटकर फरार हो गए।
पहचान से बचने के लिए उन्होंने सीसीटीवी कैमरे पर काला रंग छिड़क दिया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मौके पर कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था।
घटना का वीडियो पास की एक बिल्डिंग में लगे एक अन्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। आरोपी एक कार में भागते हुए नजर आए और कार का नंबर भी बरामद हुआ। पुलिस को शक है कि आरोपियों ने चोरी की गाड़ी का इस्तेमाल किया होगा। सुलीबेले पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो से अधिक टीमें गठित की गई हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि ये एक पेशेवर गिरोह है।





