कर्नाटक

कर्नाटक में जल्‍द बनाया जाएगा धर्मांतरण विरोधी कानून, सीएम बोम्मई ने कही यह बात

Deepa Sahu
13 Nov 2021 8:19 PM IST
कर्नाटक में जल्‍द बनाया जाएगा धर्मांतरण विरोधी कानून, सीएम बोम्मई ने कही यह बात
x
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मीडिया से बात करते हुए.

बेंगलुरु, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य में जल्द ही धर्मांतरण विरोधी कानून बनाया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि कर्नाटक सरकार अन्य राज्यों द्वारा बनाए गए संबंधित कानूनों का अध्ययन कर रही है और जल्द ही धर्मांतरण विरोधी कानून तैयार किया जाएगा।

ये बात बोम्‍बई ने शुक्रवार को धर्म परिवर्तन पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर संतों के एक समूह के साथ बैठक के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कही। विभिन्न हिंदू धार्मिक पंथों के 50 से अधिक संतों ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री से मुलाकात की और धर्म परिवर्तन पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि संविधान प्रलोभन सहित जबरन धर्मांतरण की अनुमति नहीं देता है।
Next Story