कर्नाटक
शादी से इन्कार करने पर सिरफिरे प्रेमी ने युवती पर फेंका तेजाब, आरोपी फरार
Deepa Sahu
10 Jun 2022 1:26 PM GMT
![शादी से इन्कार करने पर सिरफिरे प्रेमी ने युवती पर फेंका तेजाब, आरोपी फरार शादी से इन्कार करने पर सिरफिरे प्रेमी ने युवती पर फेंका तेजाब, आरोपी फरार](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/10/1685136-46.webp)
x
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एसिड अटैक का खौफनाक मामला सामने आया है।
बेंगलुरु, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एसिड अटैक का खौफनाक मामला सामने आया है। एक सिरफिरे ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका पर तेजाब से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक से उसकी प्रेमिका ने शादी करने से इन्कार कर दिया था। जिससे नाराज होकर उसने अपनी प्रेमिका पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में रोष है। दरअसल, बीते दो महीने में एसिड अटैक का ये तीसरा मामला है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान गौरीपाल्या निवासी अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता जेपी नगर की तरफ जा रही थी, तभी उसके प्रेमी ने उसे रास्ते में रोक लिया। पुलिस ने बताया कि अहमद और पीड़िता एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन महिला ने दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली। पीड़िता की एक बेटी की शादी हो चुकी है। इसके बावजूद आरोपी पीड़िता से बातचीत किया करता था। पुलिस ने बताया कि दोनों शादी के लिए राजी थे, लेकिन पीड़िता कुछ समय चाहती थी।
शादी को लेकर कई बार हुआ झगड़ा
बताया जा रहा है कि अहमद उससे तुरंत शादी करना चाहता था। इसको लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ। अहमद इसी सिलसिले में शुक्रवार को युवती से मिला था। तभी अहमद ने युवती के ऊपर तेजाब फेंक दिया और फरार हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के चेहरे पर चोटें आई हैं और हमले में उसकी दाहिनी आंख क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
![Deepa Sahu Deepa Sahu](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542687-8a13ff49-c03a-4a65-b842-ac1a85bf2c17.webp)
Deepa Sahu
Next Story