
Karnataka कर्नाटक : पुलिस ने शनिवार को बताया कि शहर के बाहरी इलाके में 26 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का सिर काट दिया, क्योंकि उसे शक था कि उसका विवाहेतर संबंध है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की पहचान मानसा के रूप में हुई है। उसकी हत्या करने के बाद आरोपी शंकर कटे हुए सिर के साथ स्कूटर पर निकटतम पुलिस स्टेशन गया और अपना अपराध कबूल कर लिया। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात अनेकल तालुक के चंदापुर के पास हीलालिगे गांव में हुई। पुलिस के अनुसार, दंपति की शादी को पांच साल हो चुके थे और उनकी चार साल की बेटी भी थी। दोनों निजी फर्म में काम करते थे। आरोपी कोरमंगला में काम करता था, जबकि मानसा बोम्मासंद्रा में काम करती थी। पूछताछ के दौरान शंकर ने पुलिस को बताया कि उसे हाल ही में पता चला कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ संबंध है, जिसके कारण उनके बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद वह अपनी मां के घर चली गई। शुक्रवार रात करीब 8 बजे वह अपनी बेटी की खातिर सुलह करने के लिए घर लौटी।





