कर्नाटक

Karnataka में अडानी की CM से मुलाकात

Kiran
23 Aug 2026 2:44 PM IST
Karnataka में अडानी की CM से मुलाकात
x
Bengaluru बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से रविवार को उद्योगपति गौतम अडानी ने मुलाकात की। अडानी ग्रुप के अधिकारियों गौतम अडानी ने शिवकुमार के सदाशिवनगर स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की। इस बैठक को लेकर राजनीतिक और व्यापारिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक, यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब अडानी एंटरप्राइजेज बेंगलुरु के सेंट्रल सिल्क बोर्ड से हेब्बल तक प्रस्तावित टनल रोड परियोजना में सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में सामने आई है। हालांकि, परियोजना को लेकर अंतिम मंजूरी अभी बाकी बताई जा रही है।
बैठक के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मुख्यमंत्री कार्यालय और अडानी ग्रुप की ओर से भी बैठक को लेकर विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। गौतम अडानी की डीके शिवकुमार से हुई इस बैठक को बेंगलुरु के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट से जुड़ते देखा जा रहा है। बेंगलुरु में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए टनल रोड परियोजना को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
वहीं, राजनीतिक नजरिए से भी इस बैठक पर नजर रखी जा रही है, क्योंकि अडानी समूह को लेकर विपक्षी दल पहले भी सवाल खड़े कर रहे हैं। हालांकि, इस बैठक को लेकर दोनों पक्षों की ओर से किसी राजनीतिक चर्चा की पुष्टि नहीं की गई है
Next Story