कर्नाटक

पिस्तौल दिखाकर दुष्कर्म करने का आरोप, मकान मालिक गिरफ्तार

jantaserishta.com
23 May 2022 6:49 PM IST
पिस्तौल दिखाकर दुष्कर्म करने का आरोप, मकान मालिक गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

कर्नाटक: बेंगलुरु में एक छात्रा को पिस्तौल दिखाकर धमकाकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक मकान मालिक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को घटना की जानकारी दी.

मामले में बिहार के अनिल रविशंकर प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी मकान मालिक बिहार का रहने वाला है. खबर के मुताबिक मूल रूप से बिहार का रहने वाला रविशंकर प्रसाद बेंगलुरु में टाइल्स का कारोबार करता है. वहीं, पश्चिम बंगाल की रहने वाली पीड़िता मार्च से उनके मकान में किराए पर रह रही थी और एक निजी कॉलेज में पढ़ती थी.
टाइल्स का कारोबार करने वाला आरोपी अक्सर पीड़िता के दोस्तों के उसके पास आने पर आपत्ति जताता था, जिससे दोनों के बीच अक्सर बहस होती थी. एक दिन, प्रसाद ने देखा कि लड़की का एक पुरुष मित्र रात में रुका था. जिसके बाद उसने लड़के को उसके खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करने की धमकी देते हुए भगा दिया.
इससे तंग आकर लड़की ने उसे चेतावनी दी कि वह उसके बारे में अपने माता-पिता से शिकायत करेगी. बात करने के बहाने उसके घर गए आरोपी ने अपने पास से पिस्टल निकाल कर उसके सिर पर रख दी. इसके बाद 11 अप्रैल को उसके साथ दुष्कर्म किया.
पीड़िता ने हाल ही में अपने माता-पिता के साथ इस घटना के बारे में खुलासा किया. बंगाल से आए माता-पिता ने रविवार को अपनी बेटी को शांत कराया और अशोकनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. मामले में आगे की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story