
x
Bangluru बंगलुरू : बेंगलुरु के परप्पना अग्रहारा थाना क्षेत्र के एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की 13वीं मंजिल से गिरकर 20 साल की युवती की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, लेट नाइट पार्टी में अपने बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद युवती इंस्टाग्राम रील्स बनाने के लिए छत पर गई थी।
रील की शूटिंग के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह लिफ्ट के लिए छोड़े गए स्पेस में गिर गई। लड़की आंध्र प्रदेश की रहने वाली थी। पुलिस के मुताबिक नंदिनी नाम की एक युवती की एक निर्माणाधीन इमारत से गिरने से मौत हो गई। वह इमारत की 13वीं मंजिल से गिरी। यह घटना तब हुई जब वह देर रात अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थी। पार्टी देर रात तक चली।
रिपोर्टस के मुताबिक पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच किसी रिश्ते को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद नंदिनी छत पर सैड रील बनाने गई। पुलिस का कहना है कि वह गलती से लिफ्ट शाफ्ट में गिर गई। नंदिनी आंध्र प्रदेश की रहने वाली थी। वह बेंगलुरु के एक शॉपिंग मार्ट में काम करती थी। घटना के बाद उसके दोस्त वहां से भाग गए। बेंगलुरु पुलिस में DCP (साउथ ईस्ट) फातिमा ने इस घटना की पुष्टि की है।
उन्होंने कहा वे अभी तक हमें यह नहीं पता कि इसके पीछे किसी रिश्ते का मामला है या नहीं। यह सब कुछ जांच के बाद सामने आएगा। अभी इस मामले में अप्राकृतिक मौत के तहत मामला दर्ज किया गया है। अन्य खबरों के अनुसार नंदिनी का शव एक राहगीर को मिला था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने नंदिनी के साथ आई एक महिला को खोज निकाला। पूछताछ में उसने घटना के बारे में सब कुछ बताया।
TagsरीलहादसामौतReelaccidentdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





