कर्नाटक

Karnataka में युवती की दर्दनाक हत्या, कुएं से बरामद हुआ शव

Tara Tandi
29 Jun 2025 5:00 PM IST
Karnataka में युवती की दर्दनाक हत्या, कुएं से बरामद हुआ शव
x
Karnataka कर्नाटक: देश में इन दिनों महिलाओं से जुड़े आपराधिक मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश की सोनम रघुवंशी और तेलंगाना की ऐश्वर्या के बाद अब कर्नाटक में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं, हत्या के बाद महिला ने पति की बॉडी को घर से लगभग 30 किलोमीटर दूर फेंक दिया। मामला तुमकुरु जिले का है।
पुलिस जांच कर रही है। मृतक की पहचान 55 साल के शंकरमूर्ति के तौर पर हुई है। वहीं, आरोपी पत्नी की पहचान सुमंगला के तौर पर हुई है। सूत्रों के मुताबिक महिला ने 24 जून को पति पर पहले मिर्च पाउडर फेंका और बाद में डंडे से जमकर पिटाई की। इसके बाद पैर से पति का गला दबाकर मार डाला।
साजिश में प्रेमी भी शामिल
बताया जा रहा है कि सुमंगला टिपटूर में कल्पतरु कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल में रसोइए का काम करती है। उसका करदालुसांते गांव के रहने वाले नागराजू के साथ अफेयर चल रहा है। साजिश में प्रेमी भी शामिल बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक शंकरमूर्ति को सुमंगला और नागराजू के बीच अफेयर के बारे में पता लग गया था।
शंकरमूर्ति ने अपनी पत्नी को प्रेमी से दूर रहने को कहा था। हत्या के बाद दोनों ने मिलकर शंकरमूर्ति के शव को बोरे में भरा और उसे ले जाकर 30 किलोमीटर दूर फेंक दिया। इसके बाद शव को बागान में स्थित एक कुएं में फेंक दिया। किसी को शक न हो, इसलिए आरोपियों ने पुलिस के पास जाकर शंकरमूर्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।
जांच में खुला हत्या का भेद
नॉनविनाकेरे पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो शक की सुई महिला और प्रेमी पर अटक गई। मृतक के फार्म हाउस में बिस्तर पर मिर्च पाउडर के पड़े होने और हत्या के समय उसके संघर्ष किए जाने के सबूत मिले। पुलिस ने जब सुमंगला की कॉल डिटेल चेक की तो शक यकीन में बदल गया। इसके बाद दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई तो पूरा भेद खुल गया।
Next Story