
Karnataka कर्नाटक : दोस्तों के साथ 10 हजार रुपए की शर्त लगाकर 5 बोतल कच्ची शराब पीने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
कार्तिक ने अपने दोस्तों वेंकट रेड्डी, सुब्रमणि और तीन अन्य से कहा था कि वह बिना पानी मिलाए 5 बोतल शराब पीएगा। वेंकट रेड्डी ने कहा कि अगर कार्तिक शराब में पानी मिलाए बिना पीएगा तो वह उसे 10 हजार रुपए देगा।
इसके बाद कार्तिक ने 5 बोतल शराब पी ली। इसके बाद वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गया। उसे तुरंत कोलार जिले के मुलबागल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कार्तिक की शादी को एक साल हुआ था और उसकी पत्नी ने 8 दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया था।
नांगली थाने में वेंकट रेड्डी और सुब्रमणि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, हर साल शराब पीने से करीब 26 लाख लोगों की मौत होती है, जो वैश्विक मौतों का 4.7 प्रतिशत है।





