कर्नाटक

भयानक घटना में लड़की की खोपड़ी का एक हिस्सा अलग

Rani Sahu
30 Jan 2023 12:47 PM IST
भयानक घटना में लड़की की खोपड़ी का एक हिस्सा अलग
x
मांड्या (कर्नाटक), (आईएएनएस)| कर्नाटक के मांडया जिले में एक भयानक घटना में एक लड़की की खोपड़ी का एक हिस्सा बड़े वाहन के पहिये के नीचे आने के कारण अलग हो गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पीड़िता की पहचान 16 वर्षीय श्रीविद्या के रूप में हुई है।
लड़की के माता-पिता की शिकायत के बाद, श्रीरंगपटना टाउन पुलिस ने मंड्या जिले के होसबुदनुरु निवासी रमेश, जो वाहन का मालिक है, को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने कहा कि रविवार को खेलते समय लड़की के बाल किसी बड़े वाहन के पहिए में फंस गए और कुछ ही सेकंड में उसकी खोपड़ी का एक हिस्सा अलग हो गया। उसके माता-पिता और आसपास के लोग उसे स्थानीय अस्पताल ले गए।
उसे आगे के इलाज के लिए मैसूर शहर के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
--आईएएनएस
Next Story