कर्नाटक
टेम्पो सवार 4 बच्चों समेत 9 की मौत; बस और मिल्क टैंकर से हुई थी टक्कर
Rounak Dey
16 Oct 2022 12:47 PM IST

x
कर्नाटक के हसन जिले में शनिवार रात करीब 11 बजे एक टेम्पो की पब्लिक ट्रांसपोर्ट और मिल्क टैंकर से टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 10 लोग घायल हैं। हादसा हसन जिले के अरासिकेरे तालुक में गांधी नगर के पास हुआ। टेम्पो में कुल 14 लोग सवार थे, इसमें 9 की मौत हुई है।
बताया जा रहा है कि शिवमोग्गा की ओर जा रही बस ने टेम्पो को टक्कर मार दी। इससे टेम्पो ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और विपरीत दिशा से आ रहे मिल्क टैंकर से जा भिड़ा। इसके चलते टेम्पो दोनों गाड़ियों के बीच फंस गया। हादसे में घायल दो लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
Next Story





