कर्नाटक

70 वर्षीय बुजुर्ग ने हथौड़े से मारकर बहू की हत्‍या की, गिरफ्तार

Admin Delhi 1
14 July 2023 3:46 PM IST
70 वर्षीय बुजुर्ग ने हथौड़े से मारकर बहू की हत्‍या की, गिरफ्तार
x

कर्नाटक न्यूज: पुलिस ने कर्नाटक के मैसूरु जिले से 70 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी बहू की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हारोहल्ली गांव निवासी घंटैया अपनी बहू के नौकरी करने से परेशान था। कविता (पीड़िता) एक निजी कॉलेज में अटेंडेंट की नौकरी करती थी ,क्योंकि उसके पति की आय पर्याप्त नहीं थी। मृतका की शादी को 15 साल हुए थे। पुुुलिस के अनुसार, आरोपी घंटैया को अपनी बहू कविता का बाहर जाना पसंद नहीं था। अक्सर उससे काम को लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था।

70 साल के बुजुर्ग ने बहू का किया मर्डर, हथौड़े से मारा | Man arrested for killing daughter-in-law by hitting her with a hammer | हथौड़े से मारकर बहू की हत्‍या करने

आरोपी ससुर ने बहु के चरित्र पर संदेह करते हुए गुरुवार शाम उस पर हथौड़े से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी को वरुणा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आगे की जांच जारी है।

Next Story