कर्नाटक
बेंगलुरु में गिरफ्तार 19 वर्षीय पाकिस्तानी महिला को वापस भेजा गया
Gulabi Jagat
21 Feb 2023 2:18 PM GMT

x
बेंगलुरू (आईएएनएस)| सीमा पार कर एक भारतीय से शादी करने वाली पाकिस्तानी नागरिक को वापस भेज दिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
जांच में सामने आया था कि 19 साल की इकरा जिवानी की कोई संदिग्ध या आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है। वह अपने प्रेमी मुलायम सिंह यादव से शादी करने के लिए ही सीमा पार कर गई थी।
बेलंदूर पुलिस ने 23 जनवरी को उसे उसके पति के साथ गिरफ्तार किया था। पाकिस्तान में हैदराबाद की रहने वाली इकरा यादव से ऑनलाइन गेम लूडो के जरिए मिलीं। उन्हें प्यार हो गया और उन्होंने शादी करने का फैसला किया।
इकरा अपने माता-पिता को बताए बिना नेपाल के काठमांडू चली गई। वह बिहार में बीरगंज सीमा के रास्ते भारत में घुसी थी।
दोनों 28 सितंबर, 2022 को बेंगलुरु पहुंचे थे और सरजापुर रोड के पास जुन्नासंद्रा में किराए के मकान में रहने लगे थे। यादव ने अपना आधार कार्ड रवा यादव के नाम से बनवाया था और पासपोर्ट के लिए आवेदन भी किया था।
केंद्रीय जांच एजेंसियों ने पाकिस्तान में उसके माता-पिता को ट्रैक किया और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने इकरा और मुलायम सिंह यादव को गिरफ्तार कर विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के समक्ष पेश किया था।
अधिकारियों ने पुष्टि की कि इकरा को अटारी-वाघा सीमा के माध्यम से पाकिस्तान वापस भेज दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, जांच से पता चला है कि इकरा और मुलायम दोनों की आपराधिक या संदिग्ध पृष्ठभूमि नहीं है।
जांच स्थानीय पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की गई थी। दोनों चार साल तक रिलेशनशिप में रहे, इसके बाद लड़की ने पार कर उसके साथ रहने का फैसला किया।
जब अधिकारियों ने उसे पाकिस्तान डिपोर्ट करने की तैयारी शुरू की, तो इकरा ने वापस जाने से इनकार कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने खुलासा किया कि उसने अधिकारियों से अनुरोध किया कि उसे निर्वासित न किया जाए। युवती ने दावा किया कि चूंकि उसने एक भारतीय से शादी की है, इसलिए उसे यहां उसके साथ रहने की अनुमति दी जानी चाहिए।
सूत्रों ने कहा कि अधिकारियों ने इस संबंध में पाकिस्तान सरकार से संपर्क किया था और इस प्रक्रिया में करीब दो महीने लग गए।
Tagsबेंगलुरुबेंगलुरु में गिरफ्तार 19 वर्षीय पाकिस्तानी महिलाआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरे

Gulabi Jagat
Next Story