
Karnataka कर्नाटक : कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए बेंगलुरु के मट्टीकेरे निवासी भारत भूषण का पार्थिव शरीर रखा गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भरत के घर जाकर उनके अंतिम दर्शन किए और परिवार को सांत्वना दी। बाद में मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि आतंकियों ने कश्मीर घूमने गए निर्दोष लोगों को दिनदहाड़े उनके बीवी-बच्चों के सामने गोली मारकर जघन्य कृत्य किया है। यह कृत्य बेहद निंदनीय है, आतंकियों का समूल नाश करना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार को इसमें कोई ढील नहीं दिखानी चाहिए। हम सब केंद्र सरकार के साथ हैं। आतंकियों का सफाया करने का काम केंद्र सरकार को करना चाहिए। हम इसका समर्थन करेंगे। कुछ साल पहले पुलवामा हमले में 40 जवान शहीद हुए थे। आतंकियों की पहचान कर उन्हें देश से पूरी तरह खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के खुफिया विभाग की विफलता भी इस घटना का कारण हो सकती है। मैंने जम्मू-कश्मीर से 177 कन्नड़ लोगों को वापस लाने का निर्देश दिया है और उनकी सुरक्षा करना हमारी सरकार का कर्तव्य है। श्रम मंत्री संतोष लाड सभी कन्नड़ लोगों को सुरक्षित वापस ला रहे हैं।





