
Karnataka कर्नाटक: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ट्रैफिक सुधारने के लिए एक बड़ा ट्विन टनल बनाने का फैसला लिया गया है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि कर्नाटक कैबिनेट ने गुरुवार को इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए वैश्विक निविदा आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। इसकी अनुमानित लागत करीब 17,780 करोड़ रुपए है।
यह ट्विन टनल हिब्बल के एस्टिम मॉल जंक्शन से सिल्क बोर्ड जंक्शन तक फैला होगा, जिसकी लंबाई लगभग 16.745 किलोमीटर होगी। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तकनीकी पहलुओं पर विचार कर प्रोजेक्ट के लिए उपयुक्त मॉडल का चयन करेंगे।
बारिश से होने वाली समस्याओं के संबंध में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि बारिश से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए स्थायी समाधान निकाले। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या की अगुवाई में लेक डेवलपमेंट अथॉरिटी की बैठक हुई है और करीब 2,000 करोड़ रुपए की लागत से बेंगलुरु में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम का विकास किया जाएगा।





