कर्नाटक

अत्तिबेले पटाखा गोदाम में हादसे में 14 की जान गई

Admin4
8 Oct 2023 9:05 AM GMT
अत्तिबेले पटाखा गोदाम में हादसे में 14 की जान गई
x
बेंगलुरु। तमिलनाडु से सटे सीमावर्ती शहर अत्तिबेले में शनिवार को पटाखा गोदाम में लगी आग में मरने वालों की संख्या आज सुबह बढ़कर 14 हो गई। पटाखा गोदाम में 35 लोग काम कर रहे थे। राज्य सरकार ने प्रत्येक पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
इस हादसे नवीन, राजेश वेंकटेश, संजय, राजेश, चंद्रू और पाल कबीर बुरी तरह झुलस गए हैं। इनको बेंगलुरु के ऑक्सफोर्ड और सेंट जॉन्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कल देरशाम घटनास्थल पर पहुंचे। शोक संतप्त परिवारों से मिले। उन्हें प्रत्येक पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। सेंट्रल रेंज के डीआइजी डॉ. बीआर रविकांतेगौड़ा ने कुछ शवों की पहचान नहीं हो पा रही है। आग की लपटों में झुलसे वेंकटेश की स्थिति सबसे नाजुक है। यह हादसा बालाजी क्रैकर्स फर्म की लापरवाही और उदासीनता से हुआ। गोदाम में अग्नि सुरक्षा के मानदंडों का उल्लंघन किया गया है। अत्तिबेले पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर रही है कि क्या परिसर में क्षमता से अधिक पटाखे जमा किए गए थे।
उन्होंने बताया कि रामास्वामी रेड्डी के बेटे नवीन ने गोदाम के लिए लाइसेंस लिया था। उसे तकनीकी रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि वह भी आग की लपटों से बच नहीं पाया। वह उपचाराधीन है। इस बीच यह जानकारी मिली है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज घटनास्थल का दौरा कर सकते हैं।
Next Story