कामरूप: न्यायालय ने धन उगाही के आरोप में गिरफ्तार युवक को भेजा जेल

सिटी क्राइम न्यूज़: कामरूप (ग्रामीण) जिला के उत्तर गुवाहाटी पुलिस ने दुकान में घुसकर धन उगाही करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जिला के विभिन्न इलाकों में हितेश दास नामक युवक दुकानदारों से जबरन धन उगाही करता था। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि दस हजार रुपए एक दुकानदार से जबर्दस्ती लेने के आरोप में हितेश को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित पुलिस के लिए काफी समय से सिरदर्द बना हुआ था। गिरफ्तार आरोपित धन उगाही के अलावा अन्य कई आपत्तिजनक कार्यों में शामिल बताया गया है। घटना के संबंध में उत्तर गुवाहाटी पुलिस चौकी में केस नंबर148/2022 धारा 448/384/506 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गिरफ्तार आरोपित को मंजिल अली द्वारा दर्ज कराई प्राथमिकी के आधार पर आरोपित को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायालय ने उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।





