राज्य
पुलिस की सयुंक्त टीम ने अभियान चालकर आग्नेयास्त्र के साथ एक आरोपी की किया गिरफ्तार
Admin Delhi 1
5 April 2022 9:21 AM
![पुलिस की सयुंक्त टीम ने अभियान चालकर आग्नेयास्त्र के साथ एक आरोपी की किया गिरफ्तार पुलिस की सयुंक्त टीम ने अभियान चालकर आग्नेयास्त्र के साथ एक आरोपी की किया गिरफ्तार](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/04/05/1575125-malda-agneyastra-pics-2.webp)
x
सिटी क्राइम न्यूज़: सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और बागडोगरा थाना की पुलिस ने सोमवार रात संयुक्त अभियान चालकर एक व्यक्ति को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम करण सुब्बा (25) है। वह सिलीगुड़ी के रामनारायण मठ क्षेत्र का रहने वाला है। बागडोगरा थाने की पुलिस के अनुसार, बीती रात बागडोगरा बिहार मोड़ के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे करण सुब्बा को पकड़ा गया। जब करण सुब्बा की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक आग्नेयास्त्र और एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।
जिसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि गिरफ्तार शख्स आग्नेयास्त्र के साथ बागडोगरा में क्या कर रही थी।
Next Story