झारखंड

युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Rani Sahu
21 Jun 2023 10:06 PM IST
युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी
x
सरायकेलाः जिले के टेंटोपोसी के पास झापड़गुड़ा गांव में बुधवार सुबह एक 35 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. बरामद किए गए शव के पीठ पर गोली लगने के निशान हैं. आशंका जताई जा रही है कि गोली मारकर व्यक्ति की हत्या कर शव को टेंटोपोसी लाकर फेंक दिया गया है.
स्थानीय ग्रामीणों ने सबसे पहले शव को देखा. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.
Next Story