झारखंड

बंगाल के बर्दवान से किडनैप किया गया युवक जामताड़ा में बरामद

Rani Sahu
29 Sept 2023 8:42 PM IST
बंगाल के बर्दवान से किडनैप किया गया युवक जामताड़ा में बरामद
x
रांची (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले से किडनैप किए गए एक 26 वर्षीय युवक को झारखंड की जामताड़ा पुलिस ने शुक्रवार शाम को बरामद किया है। किडनैपर्स भागने में सफल रहे।
बताया गया कि पश्चिम बर्दवान जिले के सलनपुर थाना क्षेत्र के बोनबिददी गांव से शुक्रवार सुबह 11 बजे किशन गोराई का अपहरण किया गया था। बंगाल की पुलिस ने अपहर्ताओं के झारखंड की ओर भागने की सूचना पर यहां की पुलिस को अलर्ट किया था।
जामताड़ा जिले की पुलिस ने जिले की सीमाओं पर दो टीमें लगाई थी। अपहरण की घटना के पांच घंटे के अंदर किडनैप किए गए युवक को मुक्त करा लिया गया। उसे एक एसयूवी से ले जाया जा रहा था।
अपहरणकर्ता पुलिस को चकमा देकर जंगल में भाग गए। पुलिस ने एसयूवी को जब्त कर लिया है। जामताड़ा पुलिस की टीम आरोपियों की धर पकड़ के लिए इलाके में छापेमारी कर रही है। जामताड़ा एसपी अनिमेष नथानी ने घटना की पुष्टि की है।
Next Story