झारखंड

आपसी विवाद में युवक घायल, जानें पूरा मामला

Rani Sahu
14 April 2024 6:48 PM IST
आपसी विवाद में युवक घायल, जानें पूरा मामला
x
बेगूसराय: बेगूसराय में आपसी विवाद में एक युवक घायल हो गया। घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मामले में बताया गया कि गेहूं काटने के विवाद में हिंसक झड़प हुई थी। घटना बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा चक्की की है। बताया जा रहा है कि चन्दन राय और अशोक राय का खेत अगल बगल में है, जहां गेहूं काटने में दोनों के बीच विवाद हो गया।
विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया और इसी दौरान अशोक ने चंदन पर गेहूं काटने वाले हसुआ से हमला कर दिया। घायल को स्थानीय और परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचाया जहाँ से उसे रेफर कर दिया गया। परिजनों ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
Next Story