झारखंड

अनियंत्रित बाइक से गिर कर युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

Deepa Sahu
5 Nov 2022 9:46 PM IST
अनियंत्रित बाइक से गिर कर युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
x
जगन्नाथपुर व हाटगम्हरिया सड़क मार्ग पर हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदरपुर पुलिया के समीप अनियंत्रित बाइक से गिर कर युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक का नाम मंगल लागुरी बताया जा रहा है जो हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के बलाडिया का रहने वाला है. मंगल लागुरी को पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी की मदद से जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया. घटना शनिवार शाम 7 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदरपुर कोलायसाई पुलिया के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक से गिर कर युवक बुरी तरह घायल होकर सड़क पर पड़ा हुआ था.
इंडस टॉवर के टेक्निशियन ने दी पुलिस को सूचना
वहां से गुजर रहे इंडस टॉवर के टेक्निशियन पारसनाथ महतो की नजर उस पर पड़ी. उसने ने फौरन हाटगम्हरिया थाना तथा जगन्नाथपुर थाना को इसकी सूचना दी. जिसके बाद जगन्नाथपुर थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी घटना स्थल पर पहुंच कर घायल को टेक्निशियन पारसनाथ महतो की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जगन्नाथपुर पंहुचाया. जहां चिकित्सक डॉ. रामनाथ शर्मा के द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार किया गया. हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के बलाडिया का बताया गया. हाटगम्हरिया पुलिस स्वास्थ केन्द्र पंहुच घायल की बेहतर ईलाज हेतु में जुट गई है.
Next Story