
x
झारखंड | जमशेदपुर में अज्ञात कारण से एक युवक के बुरी तरह झुलसने की घटना सामने आई है। दरअसल, साकची स्थित होटल चंद्रा में ठहरे हुए ईस्ट प्लांट बस्ती निवासी राकेश गुप्ता लोगों को जली हालत में मिले हैं। जानकारी मिलने पर होटल प्रबंधन ने राकेश को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया। वहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
हालांकि, इस संबंध में साकची थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि उन्हें किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि राकेश ओडिशा की महिला के साथ होटल में ठहरा हुआ था।
जानकारी के अनुसार राकेश गुप्ता ओडिशा के मयूरभंज निवासी नीरा दास के साथ होटल के कमरा नंबर 103 में ठहरा हुआ था। वह इसके पहले भी जून माह में भी इस होटल में ठहरा था। शुक्रवार सुबह 5 बजे राकेश के दोस्तों ने ही होटल प्रबंधन को फोन पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद राकेश को घायल अवस्था में इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया गया। बताया जाता है कि 15 अगस्त को ही राकेश का जन्मदिन भी था। हालांकि, राकेश कैसे जला इसकी जांच की जा रही है।
Tagsहोटल में बुरी तरह से जला मिला युवकभर्तीYouth found badly burnt in hoteladmittedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTA NEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDI NEWSINDIA NEWSKHABARON KA SISILATODAY'S BREAKING NEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPER
Next Story





