झारखंड

हजारीबाग में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, हत्या की जताई आशंका

Tara Tandi
23 April 2024 5:35 PM IST
हजारीबाग में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत,  हत्या की जताई आशंका
x
Hazaribagh: सर्किट हाउस के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान इटखोरी नवरंग प्रक्रिया निवासी अमित कुमार (24) के रूप में हुई है. अमित घर का इकलौता चिराग था. इस संबंध में परिजनों ने बताया कि अमित हजारीबाग में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था. वहीं कुछ दोस्त कह रहे हैं कि वह रूम में सोमवार को सोया हुआ था. वहीं कुछ दोस्तों का कहना था कि वह बरात जा रहा था. परिजनों ने यह भी कहा कि दोस्तों की बात सुनकर लग रहा है कि उसकी हत्या हुई है. इधर, पुलिस अमित के दोस्तों से पूछताछ कर रही है. मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है.
Next Story