झारखंड

कपाली में करंट लगने से युवक की मौत, मकान के उपर बिजली तार जोड़ने चढ़ा था

Rani Sahu
24 Jun 2022 1:46 PM IST
कपाली में करंट लगने से युवक की मौत, मकान के उपर बिजली तार जोड़ने चढ़ा था
x
कपाली थाना क्षेत्र के इस्लामनगर में बिजली करंट लगने से दानिश (26) नामक युवक की मौत हो गई

Jamshedpur : कपाली थाना क्षेत्र के इस्लामनगर में बिजली करंट लगने से दानिश (26) नामक युवक की मौत हो गई. घटना तब घटी जब वह मुहल्ले के ही एक मकान के उपर बिजली तार जोड़ने चढ़ा था. उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई. बताया जाता है कि दानिश बिजली का छिटपुट काम करता था. उसकी मौत से देखते ही देखते मुहल्ले समेत आसपास मातम सा छा गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.


Next Story