झारखंड

युवा कांग्रेस नेता उज्जवल तिवारी बने झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य

Rani Sahu
29 Nov 2022 4:04 PM GMT
युवा कांग्रेस नेता उज्जवल तिवारी बने झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य
x
रांची : झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता उज्ज्वल प्रकाश तिवारी को झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का सदस्य मनोनीत किया गया। आयोग के गठन की अधिसूचना समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग झारखंड ने जारी की है। इस को लेकर रांची कांग्रेस मुख्यालय में उज्ज्वल को आयोग के सदस्य मनोनीत किए जाने पर प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद और राकेश सिन्हा ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। उऩ्होंने उज्ज्वल को आयोग के सदस्य बनाए जाने पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता निरंजन पासवान, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव रियाज अहमद, फिरोज रिज्वी मुन्ना, युवा कांग्रेस के वेद प्रकाश तिवारी, प्रो राजीव नारायण प्रसाद, अल्पसंख्यक कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अख्तर अली, गुलाम रब्बानी, रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस जितेन्द्र त्रिवेदी, रामानंद केशरी ने भी बधाई दी।

( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)

Next Story