झारखंड

फांसी लगाकर युवक ने दे दी जान, लोगों की भीड़ जमा

Rani Sahu
17 May 2022 5:39 PM GMT
फांसी लगाकर युवक ने दे दी जान, लोगों की भीड़ जमा
x
बागबेड़ा गणेश नगर निवासी अमित कुमार (20) ने रविवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

जमशेदपुर। बागबेड़ा गणेश नगर निवासी अमित कुमार (20) ने रविवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह उसके फंदे से लटकने की जानकारी परिजनों को तब मिली, जब खटखटाने के बावजूद अमित ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। बाद में यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और दरवाजा तोड़ने पर अमित का शव पंखे से लटका मिला। पड़ोसियों की मदद से अमित को फंदे से उतारा गया और सदर अस्पताल लेकर जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमित मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि वह रविवार रात काम से वापस आया और खाना खाने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गया। पुलिस के अनुसार, मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा है। घरवालों से इस घटना के बारे में जानकारी ली गई है।



Next Story