झारखंड

उफनते नाले में बहा युवक

Admin Delhi 1
4 Oct 2023 4:31 AM GMT
उफनते नाले में बहा युवक
x
नडीआरएफ की टीम भी आज करेगी खोज

राँची: राजधानी रांची में भारी बारिश होने से हातमा सरईटांड़ स्थित नाले में एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना रविवार दोपहर की है। युवक का नाम देव प्रसाद राम उर्फ छोटू (28) है और वह हातमा का रहने वाला है। कचहरी रोड स्थित अटल वेंडर मार्केट में देव प्रसाद की 39 नंबर दुकान है।

बताया जा रहा है कि देव प्रसाद अपने प्रतिष्ठान से लौट कर घर जा रहा था। घर के समीप पैंट उठाकर नाला पार करने के दौरान वह उसमें गिर गया। नाले में पानी अत्यधिक होने वजह से बह गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद गोंदा, लालपुर और बरियातू थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों थानों की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से देव की खोजबीन भी की। खबर लिखे जाने तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। गोंदा पुलिस की ओर से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। सोमवार को सरईटांड़ से बोड़िया तक एनडीआरएफ की टीम बहे देव की खोजबीन करेगी। पुलिस के अनुसार युवक को रात में भी तलाश की जा रही है। इसमें स्थानीय लोगों से भी सहयोग लिया जा रहा है।

रस्सी फेंक जान बचाने का किया प्रयास देव जब नाले में गिरा तो कुछ दूर आगे जाकर लोहे का रड पकड़ लिया। इसी बीच आसपास में मौजूद एक महिला ने उसे बचाने के लिए रस्सी भी फेंकी। लेकिन वह रस्सी पकड़ नहीं सका और देव नाले के पानी में बह गया।

मछली लेकर घर लौट रहा था देव प्रसाद के भाई विनोद ने बताया कि बारिश होने की वजह से देव प्रसाद ने अपना वेंटर मार्केट स्थित प्रतिष्ठान दोपहर में भी बंद कर दिया था। उसने पत्नी और उसे फोन किया और कहा कि आज मौसम अच्छा है, मछली लेकर आएंगे। मसाला तैयार रखना। उसने उसे भी इसकी जानकारी दी और कहा कि उसका भी अलग से मछली ला रहा है। इसके बाद उसने फोन काट दिया। पुल के पास मछली और उसके कपड़े भी मिले हैं।

तीन बच्चे हैं देव के परिजनों के अनुसार देव प्रसाद राम की तीन बेटियां हैं। इसमें से दो बेटी स्कूल जाती है, जबकि एक छोटी है। इधर, मुहल्ले में मातम पसर गया है। बारिश के बाद भी मुहल्ले के लोग देर शाम तक सड़क पर ही रहे। वहीं पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी देव के सकुशल होने की भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।

Next Story