झारखंड

युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Admindelhi1
2 March 2024 8:47 AM GMT
युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
x
घर लौटने पर मां को घटना की जानकारी हुई

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के विजयनगर निवासी गगनदीप सिंह (33) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार रात की है। पुलिस का कहना है कि गगनदीप नशा का आदी था। गुरुवार की सुबह काम से घर लौटने पर मां को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद सिदगोड़ा पुलिस को खबर की गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है। गगनदीप अपनी मां के साथ विजयनगर स्थित एस. वेंकट राव के घर पर किराए मंे रहता था। बुधवार को गगनदीप की मां किसी काम से बाहर गई थी। गुरुवार सुबह में लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई हलचल नहीं सुनाई देने पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो देखा कि उनका बेटा फंदे से लटक रहा है। फिर पुलिस को खबर दी गई। सिदगोड़ा थाने में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कराया गया है।

Next Story