झारखंड
यशवंत सिन्हा ने CM हेमंत से की मुलाकात, की राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन देने की अपील
Shantanu Roy
19 July 2022 10:17 AM GMT

x
बड़ी खबर
रांची। राष्ट्रपति पद के लिए यूपीए प्रत्याशी यशवंत सिन्हा ने आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष-सह-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। सिन्हा ने मुख्यमंत्री से राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में अपने पक्ष में समर्थन की अपील की। इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम मौजूद थे।

Shantanu Roy
Next Story