झारखंड

ऐतिहासिक होगा महिला तिरंगा यात्रा: चेंबर

Shantanu Roy
12 Aug 2022 12:17 PM GMT
ऐतिहासिक होगा महिला तिरंगा यात्रा: चेंबर
x

फ़ाइल फोटो

बड़ी खबर
मेदिनीनगर। पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सौजन्य से निकलने वाली महिला तिरंगा यात्रा की तैयारी को लेकर विभिन्न समाजसेवी संगठनों और राजनीतिक दलों की बैठक गुरुवार को हुई। मौके पर अध्यक्ष आनंद शंकर ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा को एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। कई संगठन स्वयं आगे बढ़ कर इसका स्वागत कर रहे है। उन्होंने कहा कि महिला तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक होगा। उन्होंने बताया कि कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा इस महिला तिरंगा यात्रा में शिरकत करने के लिए अनुरोध किया जा रहा है। सचिव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि चेंबर के सदस्यों द्वारा तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है। महिला धमाल पार्टी जो मुंबई और नागपुर से आ रही हैं उन 40 से 45 सदस्यों के लिए अलग से वेष भूषा का व्यवस्था की गई है।
Next Story