झारखंड

रांची में महिलाओं की सुरक्षा चिंताजनक

Tara Tandi
10 Sept 2025 6:53 PM IST
रांची में महिलाओं की सुरक्षा चिंताजनक
x
Ranchi रांची : राजधानी रांची में महिलाएं सुरक्षित नहीं है. इसका खुलासा राष्ट्रीय वार्षिक रिपोर्ट और महिला सुरक्षा सूचकांक (एनएआरआई) 2025 की रिपोर्ट में हुआ है. रिर्पोट के अनुसार, रांची शहर महिलाओं के लिए असुरक्षित स्थानों में से एक है. इस रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं, जो रांची समेत कई शहरों में महिला सुरक्षा की स्थिति को उजागर करते हैं.
असुरक्षा के आंकड़े
• शहरी भारत में 40% महिलाएं खुद को "असुरक्षित" या "कम सुरक्षित" महसूस करती हैं.
• रांची में 7% महिलाओं ने 2024 में उत्पीड़न का सामना करने की बात कही, जो आधिकारिक आंकड़ों से अधिक है.
• 24 वर्ष से कम उम्र की महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं और उन्हें उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है, खासकर आस-पड़ोस और सार्वजनिक परिवहन में.
रिर्पोट में महिला सुरक्षा के उपाए भी
• बेहतर पुलिस गश्त और महिला पुलिसकर्मियों की संख्या में वृद्धि
• स्मार्ट सिटी योजनाओं में महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देना
• आधुनिक तकनीक का उपयोग, जैसे स्मार्ट फोन ऐप्स और सीसीटीवी कैमरा नेटवर्क
• महिलाओं के लिए अलग कोच या सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती
• सामाजिक जागरूकता अभियान और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता
रिर्पोट की फैक्ट फाइल
• केवल 22% महिलाएं उत्पीड़न की घटनाओं की रिपोर्ट करती हैं
• 70% महिलाएं अपराधों को सहन करती हैं, लेकिन शिकायत नहीं करतीं
• महिलाएं अक्सर पब्लिक ट्रांसपोर्ट में असुरक्षित महसूस करती हैं
महिलाओं के लिए सुरक्षित शहर
• कोहिमा
• विशाखापत्तनम
• भुवनेश्वर
• आइजोल
• गंगटोक
• ईटानगर
महिलाओं के लिए सबसे कम सुरक्षित शहर
• पटना
• रांची
• जयपुर
• फरीदाबाद
• दिल्ली
• कोलकाता
• श्रीनगर
Next Story