झारखंड

जंगल में आईईडी ब्लास्ट से महुआ चुनने गयी महिला की मौत

Deepa Sahu
23 April 2022 6:17 PM IST
जंगल में आईईडी ब्लास्ट से महुआ चुनने गयी महिला की मौत
x
लातेहार-लोहरदगा जिले की सीमा पर बुलबुल जंगल में आईईडी ब्लास्ट में महिला की मौत हो गई.

लातेहार : लातेहार-लोहरदगा जिले की सीमा पर बुलबुल जंगल में आईईडी ब्लास्ट में महिला की मौत हो गई. महिला की पहचान सकुंती देवी के रूप में हुई है. मृतका सकुंती देवी अपने रिश्तेदार के गांव गोताग गयी थी. बुलबुल जंगल में वह महुआ चुनने गयी थी. इसी दौरान हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गयी है.


ललिता देवी बुरी तरह जख्मी
महिला सकुंती देवी बुलबुल जंगल में महुआ चुनने गई थी. इसी दौरान वो आईईडी की चपेट में आ गई. हाल ही में तरवाडीह पंचायत के कुड़पानी जंगल में भी महुआ चुनते वक्त प्रेशर बम की चपेट में आकर आदिवासी महिला ललिता देवी बुरी तरह जख्मी हो गयी थी. ललिता देवी फ़िलहाल इलाजरत है. लेकिन शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट है. नक्सलियों द्वारा जंगल में लैंड माइंस छिपाकर रख दिया जाता है. पहले भी कई लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं.


Next Story