झारखंड

महिला की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, अवैध संबंध में पति ने दिया वारदात को अंजाम

Rani Sahu
3 May 2022 9:49 AM GMT
महिला की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, अवैध संबंध में पति ने दिया वारदात को अंजाम
x
झारखंड के लातेहार में महिला की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है

झारखंड के लातेहार में महिला की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। घटना बालूमाथ थाना अंतर्गत बारियातू टीओपी क्षेत्र के शिबला पंचायत के झिरमतकोमा गांव की है। आरोप है कि गांव के रहने वाले विकास यादव ने अपनी पत्नी नेहा देवी की हत्या कर दी है। वारदात को सोमवार को अंजाम दिया गया। महिला के मायके वालों का आरोप है कि दामाद का अपने बड़े भाई की पत्नी के साथ नाजायज संबंध था। इसका विरोध करने पर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। विवाहिता की तीन माह की बेटी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसमें पति अपनी पत्नी को डंडे से मारने लगा। इसमें पत्नी को गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी मिलने पर महिला के मायके वाले मौके पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि मारपीट में नेहा के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। इसके बाद आरोपी पति उसे इलाज के लिए साथ लेकर इधर-उधर घूमता रहा। देररात महिला की मौत हो गई।
नेहा के फूफा केदार यादव ने बताया कि तीन दिन पूर्व भी आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। ग्रामीणों ने बताया कि महिला के मायके वालों ने कई बाद पति-पत्नी के बीच समझौता कराने का प्रयास किया। इसका कोई लाभ नहीं हुआ।घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की तीन माह की बच्ची को बरामद किया गया है।

बारियातू टीओपी प्रभारी कुंदन कुमार ने घटना के संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। आरोपी विकास सहित घर के सभी सदस्य फरार हो गए हैं। पुलिस की जांच में पता चला है कि नेहा का विवाद वर्ष 2021 में हुआ था। नेता चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड अंतर्गत नवादा गांव की रहने वाली थी। ग्रामीणों के अनुसार नेहा बहुत ही सरल व समझदार महिला थी।


Next Story