झारखंड
घर में घुसकर महिला की धारदार हथियार से हत्या, शव बिस्तर पर पड़ा मिला
jantaserishta.com
19 Nov 2026 5:46 PM IST

x
हत्यारे का सुराग लगाने के लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है.
मेदिनीनगर: झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर स्थित नावाटोली मोहल्ले में गुरुवार को 45 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। महिला का शव घर के अंदर बिस्तर पर पड़ा मिला। उनके सिर पर कई वार किए जाने के निशान हैं। घटना के समय वह घर में अकेली थीं।
पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका की पहचान साधना सिंह के रूप में हुई है। उनके पति आनंद कुमार सिंह जमशेदपुर में नौकरी करते हैं, जबकि 21 वर्षीय बेटी दिल्ली में रहती है। साधना घर में अकेली रहती थीं। घटना का पता उस समय चला, जब मकान में रहने वाला एक किरायेदार सुबह पानी की टंकी भरने के लिए मोटर चलाने ऊपर गया। काफी देर तक साधना के कमरे से कोई हलचल नहीं हुई।
दरवाजा बंद देखकर उसे अनहोनी की आशंका हुई। उसने पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद कमरे में बिस्तर पर साधना का शव मिला। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। हत्यारे का सुराग लगाने के लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है।
मृतका के परिजनों ने राजा उर्फ यूनुस पर हत्या का संदेह जताया है। मृतका की बड़ी बहन संध्या कुमारी ने राजा अंसारी पर आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, संदिग्ध पहले भी साधना को धमकी देता था। तीज से कुछ दिन पहले मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात भी कही गई है। परिवार के सदस्यों के अनुसार, साधना और संदिग्ध के बीच करीब दो साल से पहचान थी।
सदर एसडीपीओ राजेश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पूछताछ कर रही है। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और वारदात में उसकी भूमिका जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





