झारखंड

महिला की गला काटकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

jantaserishta.com
15 May 2022 7:53 PM IST
महिला की गला काटकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी
x
पढ़े पूरी खबर

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर जिले के कालझोर गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां 38 साल की एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी। महिला का नाम मालती सिंह है। हत्या इतनी भयानक तरीके से की गई है कि महिला के गले पर कई बार वार किए गए हैं।

वहीं उसकी उंगली भी काट डाली हैं। सबसे पहले महिला के मृत होने का पता उसकी बेटियों को चला, इसके बाद अन्य लोगों को बुलाकर महिला को देखा तो वह मर चुकी थी। एमजीएम थाना क्षेत्र के गांव कालझोर की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
पोस्टमॉर्टम हाउस में भेजा शव
ग्रामीण जुटे और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बस्ती के लोगों और परिजनों ने मिलकर शव को घर में लाकर आंगन में चारपाई पर रखा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पोस्टमॉर्टम हाउस में भेज दिया है।
रात कैसे, कब हुआ, कुछ पता नहीं
पूर्वा सिंह ने बताया की उसकी मां घर में ही सोई हुई थी। रात में कैसे, क्या हुआ उसे कुछ पता नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि कमरे में महिला की हत्या की गई है। धारदार हथियार से महिला पर वार किया गया है। जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story