झारखंड

महिला का अपहरण किया, कपड़े फाड़े और रातभर पेड़ से बांधे रखा

Rani Sahu
27 July 2023 9:50 AM GMT
महिला का अपहरण किया, कपड़े फाड़े और रातभर पेड़ से बांधे रखा
x
रांची (आईएएनएस)। गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र में एक महिला का घर के पास से अपहरण कर लिया गया, उसकी पिटाई की गई, कपड़े फाड़ दिए गए। इसके बाद उसे एक पेड़ से बांध दिया गया। पुलिस ने महिला को मुक्त कराकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
घटना बुधवार रात 11 बजे की है। महिला ने कुछ लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं। पीड़िता ने बताया कि उसे किसी ने रात में कॉल करके घर के बाहर बुलाया। जब वो घर के बाहर गई तो दो युवक खड़े मिले।
दोनों युवकों ने उसे जबरन अपनी बाइक पर बिठाया और घर से एक किलोमीटर दूर ले गये। यहां उसकी पिटाई की गयी और कपड़े फाड़कर यूकलिप्टस के पेड़ से बांध दिया गया। रात भर वो पेड़ से ही बंधी रही।
सुबह होने पर स्थानीय लोगों ने एक पेड़ से महिला के बंधे होने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने महिला को मुक्त कराया। महिला का इलाज स्थानीय देवकी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।
Next Story