झारखंड

महिला के साथ दरिंदगी, बाजार से घर लौटने के दौरान 3 लोगों ने किया दुष्कर्म

Admin4
10 Sept 2023 1:56 PM IST
महिला के साथ दरिंदगी, बाजार से घर लौटने के दौरान 3 लोगों ने किया दुष्कर्म
x
लातेहार। लातेहार जिले से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी है। जिले के गारू थाना क्षेत्र में आदिम जनजाति की एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ये घटना गुरुवार के शाम की है जब महिला पैदल अपने गांव से 2 किमी दूर साप्ताहिक बाजार कबरी गयी थी। बाजार से लौटते वक्त शाम में हेन्हेहास के पास नशे में धुत युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। जब इस दरिंदगी से भी उनका मन नहीं भरा, तो उन्होंने मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के सारे कपड़े फाड़ डाले। इसके बाद किसी तरह महिला उनके चंगुल से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बतायी। शुक्रवार को परिजनो के हौसले से पीड़ित महिला ने गारू थाना में पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवलाल सिंह, शामिल सिंह और अनूप सिंह को कब्जे में ले लिया। इसे लेकर एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Next Story