झारखंड

महिला और दो युवकों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Admin Delhi 1
6 July 2023 6:32 PM IST
महिला और दो युवकों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
x

जमशेदपुर न्यूज़: पारिवारिक विवाद और मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से एक महिला और दो युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार, उलीडीह शंकोसाई के एकतानगर निवासी तारा सिंह (35) ने पति बसंत सिंह से विवाद के बाद शाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

बसंत सिंह पत्नी को फंदे से उतारकर एमजीएम ले गए, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया. ट्रक चालक बसंत सिंह ने पुलिस को बताया कि शादी को 12 साल से ज्यादा हो चुके है. पत्नी से विवाद हुआ था. इसके बाद उसने फांसी लगा ली.

इधर, सिदगोड़ा के कान्हू भट्टा निवासी शिवा मुंडा 30 वर्ष ने रात में 9 बजे घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों के अनुसार, शिवा कुछ काम नहीं करता था. वह रात को 8.30 बजे कहीं से घर आया व कमरे में चला गया.

सोनारी क्रिश्चियन बस्ती निवासी सुमित बालमुचू 30 वर्ष ने भी दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. तीनों थाने में यूडी का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

Next Story