झारखंड
IED विस्फोट से वन्यजीव को नुकसान, हाथी की तलाश में जुटी टीम
Tara Tandi
3 July 2025 4:39 PM IST

x
Manoharpur मनोहरपुर : सारंडा के बीहड़ जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में अब सारंडा के जानवर भी आने से लगे हैं. दीघा के पास आईडी विस्फोट में एक जंगली हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना 24 से 26 जून के बीच की बतायी जा रही है. वन विभाग हाथी को रेस्क्यू करने में जुटा है. जानकारी के मुताबिक, हाथी का पिछला बायां पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है और फूल भी गया है. हाथी की उम्र करीब 6 साल है और उसे आखिरी बार 27 जून को सारंडा में दीघा के पास देखा गया था. किसी ने हाथी को जंगल में अपने घाव पर पानी का फव्वारा मारते देखा था. झारखंड ओडिशा के वन विभाग की टीम हाथी को खोजने में जुटी है, ताकि उसका इलाज कराया जा सके.
TagsIED विस्फोटवन्यजीव = नुकसानहाथी तलाशजुटी टीमIED explosionwildlife = losselephant searchteam engagedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





