झारखंड

पत्नी के प्रेमी की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Rani Sahu
15 Sept 2023 6:55 PM IST
पत्नी के प्रेमी की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
x
दुमका : दुमका जिले टोंगरा थाना क्षेत्र के भालका गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की प्रेमी की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति काजल पुजहर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक श्यामलाल पुजहर (उम्र 35 वर्ष) और काजल पुजहर (उम्र 30 वर्ष) एक दूसरे के पड़ोसी थे। श्यामलाल की पत्नी उसे छोड़ कर चली गई है। इसके बाद काजल पुजहर की पत्नी के साथ श्यामलाल का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। काजल पुजहर को इस प्रसंग की जानकारी नहीं थी। वह रोज मजदूरी करने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला जाया करता था क्योंकि यह उसके गांव से बिल्कुल सटा हुआ है।
प्राथमिकी दर्ज
रोज की तरह ही काजल गुरुवार को भी काम कर अपने घर लौटा, वह जैसे ही घर में घुसा तो देखा कि कमरे में श्यामलाल और उसकी पत्नी आपत्तिजनक हालत में एक साथ हैं। यह देखते ही वह गुस्से आग बबूला हो गया और श्यामलाल पुजहर की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। जिससे श्यामलाल की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना टोंगरा थाना की पुलिस को मिली, जिसके बाद आरोपी काजल पूजहर को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि हमने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी काजल पूजहर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त किए गए लाठी-डंडे को भी जब्त किया है। मृतक की बहन शंकरी देवी के बयान पर आरोपी काजल पुजहर के विरुद्ध भादवि की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
Next Story