झारखंड

दहेज के लिए पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Rani Sahu
9 March 2023 11:26 AM GMT
दहेज के लिए पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
x
तोरपा : तोरपा में दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। रेशमा खातून का शव बुधवार की रात डोड़मा-सिसई रोड स्थित फुलकु नदी के पास से बरामद किया गया। वहीं, पुलिस ने हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतका के पति इमरान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार इमरान अंसारी बारीडीह कुड़ू का रहने वाला है। इधर, घटना के बाद रेशमा के पिता मुद्दीन अंसारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि दहेज के लिए इमरान ने उसकी बेटी की हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि इसी वर्ष 20 जनवरी को उसकी बेटी रेशमा का निकाह बारीडीह कुड़ू के रहने वाले इमरान अंसारी के साथ हुआ था। उन्होंने आगे बताया कि उसका दमाद लगातार अपाची बाइक पलंग सहित अन्य सामान दहेज के रूप में मांग रहा था। लेकिन, आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उन्होंने अपने दमाद का डिमांड पूरा नहीं कर सका। वहीं, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुकताबिक इमरान अंसारी बुधवार की रात अपनी पत्नी रेशमा को लेकर ससुराल तोरपा के कुदरी गांव आ रहा था। इसी दौरान ससुराल पहुंचने से 4 किमी पहले फुलकु नदी के पास अपनी पत्नी रेशमा को छोड़ कर इमरान ससुराल चला गया। जहां उसने अपनी पत्नी के संबंध में बताया कि उसकी पत्नी रेशमा की तबीयत काफी बिगड़ गई है। जिसके वजह से वह यहां नहीं आ सकी। इस खबर के बाद रेशमा के दोनों भाईयों ने इमरान के साथ उसी वक्त रात में घर से निकल गए। जब वे सभी फुलकु नदी के पास पहंचे तो देखा कि बालू के ढेर पर उसकी बहन रेशमा लहूलुहान पड़ी छटपटा रही है। रेशमा ने भाइयों को देखते हुए उन्हें कुछ बताने की कोशिश की। लेकिन, इससे पहले वह कुछ कह पाती लेकिन मौत ने उसे मौका नहीं दिया और उसकी मौत हो गई। वहीं, उन्होंने इस घटना से संबंधित तोरपा थाना पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। इसके साथ ही पुलिस ने रेशम की पति इमरान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story