झारखंड

पत्नी ने डंडे से पीट-पीटकर कर दी पति की हत्या, जाने वजह

Kajal Dubey
25 May 2022 12:19 PM GMT
पत्नी ने डंडे से पीट-पीटकर कर दी पति की हत्या, जाने वजह
x
पढ़े पूरी खबर
झारखंड के लोहरदगा से एक निर्दयी पत्नी की क्रूरता का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के फुलसुरी कोठीटोला गांव में पत्नी को इतना क्रोध आया कि उसने अपने पति के ऊपर डंडे बरसाने लगीं। कुछ ही देर बाद पति की मौत हो गई। सुबह पुलिस को सूचना मिली तो जांच के लिए दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। महिला पर क्रोध इतना सवार था कि गंभीर रूप से घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल तक नहीं ले गई।
क्या है मामला
पत्नी ने बताया कि सोमवार देर रात उसका पति हर रोज की तरह विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे से हाथापाई शुरू कर दी। देखते ही देखते यह विवाद लाठी डंडे तक पहुंच गया। विक्रम सिंह की पत्नी ने विक्रम को डंडे से माथे पर प्रहार कर दिया। इससे विक्रम सिंह का माथा फट गया तथा गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
महिला के साथ युवक भी हिरासत में
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पत्नी के साथ एक युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
Next Story