झारखंड

पति की हत्या करने वाली पत्नी गिरफ्तार

Rani Sahu
16 Aug 2022 10:30 PM IST
पति की हत्या करने वाली पत्नी गिरफ्तार
x
जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत फार्म एरिया रोड नंबर 4 निवासी 58 वर्षीय पन्ना लाल की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी रेणु देवी को गिरफ्तार किया है
Jamshedpur : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत फार्म एरिया रोड नंबर 4 निवासी 58 वर्षीय पन्ना लाल की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी रेणु देवी को गिरफ्तार किया है. घटना 8 जून की है. इस मामले में मृतक के भाई छोटेलाल के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था. जानकारी देते हुए केस के आईओ अनिल में बताया कि पन्ना लाल टाटा स्टील कर्मी थे. 3 जून को घायल अवस्था में उन्हे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई और अनुसंधान किया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिटाई से मौत की बात सामने आई थी. पूछताछ में रेणु देवी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने ही पन्ना लाल की पिटाई की थी जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया और साक्ष्य छुपाने के लिए घटना स्थल से खून साफ कर दिया था. पुलिस ने रेणु को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Anand Kumar
Next Story