झारखंड

West Singhbhum: नौवीं के छात्र ने हॉस्टल में लगाई फांसी

Admindelhi1
22 Jun 2025 4:51 PM IST
West Singhbhum: नौवीं के छात्र ने हॉस्टल में लगाई फांसी
x

पश्चिम सिंहभूम; पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित मनोहरपुर के प्रतिष्ठित आरटीसी स्कूल के अनुसूचित जाति छात्रावास में शनिवार रात एक छात्र ने खुदकुशी कर ली। नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र सौरभ(14) का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। आनंदपुर निवासी सौरभ स्कूल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बताया गया कि वह शाम को ट्यूशन के बाद अकेला हॉस्टल लौटा, जबकि अन्य छात्र खेलने चले गए थे। रात को सहपाठी संतोष नाग जब कमरे में लौटा, तो दरवाज़ा अंदर से बंद था। खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो दरार से झांकने पर सौरभ का शव पंखे से लटका दिखा।

दरवाज़ा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही डीएसपी जयदीप लकड़ा और थाना प्रभारी अमित खाखा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। परिवार ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Next Story