झारखंड

Weather: झारखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

Sanjna Verma
5 July 2024 2:33 PM IST
Weather: झारखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
x
Ranchi रांची: झारखंड में मानसून सक्रिय है। पिछले 24 घंटो में राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है।मौसम विभाग ने राजधानी समेत कई जिलों में 4 और 5 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है।इसी के साथ वज्रपात की चेतावनी भी दी है।
इन जिलों में Yellow alert issued मौसम विभाग ने गोड्डा, साहिबगंज, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह और जामताड़ा में भारी वर्षा के साथ वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के अनुसार कुछ स्थानों पर तेज गति से हवा चलने की संभावना है, इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की आशंका है।
अलर्ट को देखते हुए प्रशासन की तरफ से लोगों को सतर्कता और सावधान रहने की हिदायत दी गई है। जिसमें उन्हें सुरक्षित स्थानों में रहने व बिजली के उपकरणों का उपयोग न करने की सलाह दी गई है।
Next Story