झारखंड
Jharkhand में करवट लेगा मौसम बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी
Tara Tandi
17 Feb 2025 2:05 PM IST

x
Ranchi रांची : झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेगा. मौसम केंद्र ने झारखंड में मेघ गर्जन, बारिश और वज्रपात की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है. राज्य में 18 फरवरी से बादल छाया रहेगा और 22 फरवरी तक अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है.
बारिश और मेघ गर्जन की संभावना
मौसम केंद्र के अनुसार, 19 फरवरी को राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है. जबकि 20 फरवरी को दक्षिण तथा निकटवर्ती मध्य हिस्से में बारिश हो सकती है. इसके अलावा राज्य के कई जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका है.
तापमान में बदलाव
रांची का न्यूनतम तापमान रविवार को 12 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जमशेदपुर, बोकारो, चाईबासा और डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. सरायकेला जिला सबसे गर्म रहा, जहां का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा.
TagsJharkhand करवट लेगा मौसमबारिश संभावनायलो अलर्ट जारीJharkhand weather will changepossibility of rainyellow alert issuedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





